बुलंदशहर : 8 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बिजली न होने के कारण मरीजों का इलाज मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा है। इस वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग के बेहतर सुविधाओं के दावों की पोल खोल दी है। गर्मी से परेशान मरीजों को राहत देने के लिए उनके तीमारदार हाथ से पंखा झलने को मजबूर हैं। खुर्जा निवासी राजवती ने अपनी आपबीती बताई। वह सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची थी। राजवती ने बताया कि बिजली न होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया, “गर्मी में मरीज बहुत परेशान हैं। अस्पताल में न तो बिजली है और न ही जनरेटर चल रहा है। डॉक्टर मोबाइल की टॉर्च से इलाज करने को मजबूर हैं। राजवती ने स्वास्थ्य विभाग और जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। इस घटना ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












