बुलंदशहर : 8 / अगस्त / 2025 : जहाँगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदौक में एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में खेतों में पड़ा मिला है। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान शेखूपुर रौरा निवासी 21 वर्षीय दुष्यंत चौधरी के रूप में हुई है। दुष्यंत के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने ताऊ बलराज सिंह के साथ रह रहा था। जानकारी के अनुसार, दुष्यंत को नशा करने की आदत थी जिससे उसकी संगत भी बिगड़ गई थी। गुरुवार की सुबह वह घर से निकला था। उसके शव की वीडियो वायरल होने के बाद गांव के कुछ लोगों ने उसके कपड़ों और हाथ के कड़े से पहचान की। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि दुष्यंत के पिता के माता-पिता की भी काफी वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के खुलासे के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









