Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर में युवक ने लगाए देश विरोधी नारे, वीडियो हुआ वायरल

बुलन्दशहर में युवक ने लगाए देश विरोधी नारे, वीडियो हुआ वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / अगस्त / 2025 : औरंगाबाद क्षेत्र के गांव चरोरा मुस्तफाबाद में एक युवक द्वारा देश विरोधी नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो 2 से 3 दिन पहले का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाही की जाएगी। पुलिस अब युवक की पहचान और उसके द्वारा ऐसे नारे लगाने के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment