बुलंदशहर : 8 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर परिवहन निगम बहनों को मुफ्त सफर कराएगा। शासन के निर्देश पर निगम मुख्यालय ने सभी डिपो को इस व्यवस्था के लिए निर्देश जारी किए हैं। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि डिपो की 103 रोडवेज बसें और 3 अनुबंधित बसों सहित कुल 106 बसें ऑनरोड रहेंगी। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से 10 बसें और कौशांबी डिपो से 30 बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा बदायूं मार्ग पर 40, लखनऊ मार्ग पर 6, मेरठ मार्ग पर 10 और अलीगढ़-फरुर्खाबाद मार्ग पर 10 बसें चलेंगी। सवारियों की सुविधा के लिए दादरी और लालकुआं पिकिंग पाइंट पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। जिले से 6 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है जो बसों को रुकवाकर सवारियों को बैठाएंगे। आवश्यकतानुसार बुलंदशहर भूड़ चौराहे, ब्रहमानंद टी पाइंट और खुर्जा हाइवे कट पर भी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर कर्मचारियों के अवकाश रद किए गए हैं। कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












