बुलंदशहर : 19 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है, जिसमें आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। इससे आहत होकर नाबालिग ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 9 अगस्त को तीन दबंगों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया और वीडियो बना लिया।ब्लैकमैलिंग से परेशानी होकर 14 अगस्त को नाबालिग ने जहर खा लिया।16 अगस्त को इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए नाबालिग का अंतिम संस्कार कर दिया।
मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है पुलिस ने महज 24 घंटे में गैंगरेप के तीनों आरोपी रितेश, कृष्ण और रवि को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है .

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












