Home » बुलंदशहर » खुर्जा निवासी करण चौधरी का T20 लीग में चयन

खुर्जा निवासी करण चौधरी का T20 लीग में चयन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : २० / अगस्त / 2025 : खुर्जा नगर क्षेत्र के गोयनका कंपाउंड निवासी करन चौधरी यूपी प्रीमियर लीग में प्रतिभाग कर जलवा बिखेर रहे हैं। करन चौधरी तेज गेंदबाज हैं, जो पूर्व में कई मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके है। वर्तमान में चल रही लीग में भी लखनऊ फाल्कन की तरफ से खेल रहे हैं।  बचपन से ही उनको क्रिकेट में रुचि थी। पढाई के साथ-साथ उन्होंने वर्ष 2009 में बुलंदशहर की एक क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद नोएडा स्थित अकादमी से खेलने लगे। इसके बाद अंडर-16, यूपी अंडर-19, रण जी ट्रॉफी और यूपी अंडर-25 में खेलने लगे। वर्ष 2023 से वह यूपी प्रीमियम लीग में तेज गेंदबाज के रूप में प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्ष 2023… में सबसे पहले वह गोरखपुर की टीम में और वर्ष 2024 में काशी की टीम में खेले थे। इस साल वह लखनऊ फाल्कन में खेल रहे हैं, जिसमें अंतर राष्ट्रीय इंडिया टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी हैं। करन चौधरी ने बताया कि भुवनेश्वर से वह गेंदबाजी के टिप्स लेते रहते हैं। रणजी और यूपी टीम अंडर-25 में उन्होंने से कम से कम रनों में तीन व पांच विकेट लिए हैं, जिसको लेकर उन्हें कई बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिल चुका है। वहीं करन के पिता चौधरी दलबीर सिंह पॉटरी कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि करन प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं। यह खुर्जा ही नहीं बल्कि जनपद बुलंदशहर के लिए गौरव की बात है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment