बुलन्दशहर : 27 / नवंबर / 2025 : बुलंदशहर के खुर्जा में एक ओयो होटल पर पुलिस ने छापा मारा, जहां से अलग-अलग समुदाय के एक लड़का और लड़की को पकड़ा गया। गोरक्षा दल के लोगों ने होटल में गैर धर्म के लड़का-लड़की होने की सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और होटल को सीज कर दिया। पुलिस ने होटल के कमरों की तलाशी ली और लड़का-लड़की को पकड़ लिया। पुलिस ने होटल प्रबंधन से दस्तावेज और रजिस्टर भी खंगाले। पुलिस का कहना है कि होटल में ठहरने वाले लोगों की सही तरीके से आईडी एंट्री न किए जाने और प्रबंधन द्वारा मानकों का पालन न किए जाने की भी जांच की जाएगी। होटल को सील कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि होटल में अवैध गतिविधियों की आशंका है और इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












