बुलन्दशहर : 27 / नवंबर / 2025 : खुर्जा विधान सभा 70 में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फॉर्म शत प्रतिशत कार्य नियत दिनांक 4/12/2025 से पूर्व पूर्ण करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को तहसील सभागार में सम्मानित किया गया। सभी बूथ लेबल अधिकारियों से अपेक्षा है कि अंतिम दिवस तक ना रुकते हुए अपने भाग का कार्य समाप्त करें और जनता से ये अपेक्षा है कि अंतिम दिन तक ना रुकते हुए ससमय अपने फॉर्म्स बूथ लेवल अधिकारियों को जमा कर दें। उपजिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने या संशोधन कराने के लिए जल्द फॉर्म भरकर जमा कर दें। इसकी अंतिम तिथि चार दिसंबर तय है। इस लिहाज से मतदाताओं के पास मताधिकार को सुरक्षित रखने के लिए महज 10 दिन बचे हैं। निर्वाचन आयोग के स्पष्ट आदेश हैं कि किसी भी मतदाता ने तय समयसीमा में फॉर्म भरकर जमा नहीं किया तो उसका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे तत्काल अपने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क करें और इस प्रक्रिया को पूरा कराएं।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












