गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन जनवरी में संभव

6 / दिसंबर /2025 :  गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन जनवरी 2026 के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है। इस एक्सप्रेस-वे पर वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे, जिससे मेरठ से प्रयागराज तक का सफर केवल 6 घंटे में पूरा हो जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है, और दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह में इसका ट्रायल रन किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर 1498 बड़े स्ट्रक्चर हैं, जिनमें से अधिकांश का निर्माण पूरा हो चुका है। गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे होगा, जिसकी लंबाई 594 किमी है। इसका शिलान्यास 18 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment