Home » बुलंदशहर » अनूपशहर में लिव-इन पार्टनर संग मुस्लिम महिला ने उठाई कावड़ , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अनूपशहर में लिव-इन पार्टनर संग मुस्लिम महिला ने उठाई कावड़ , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अनूपशहर : 15 / फरवरी / 2026 :  अनूपशहर में कांवड़ यात्रा के दौरान 25 वर्षीय उसमा बुर्का पहने कंधे पर सजी-धजी कांवड़ लेकर करीब 100 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकलीं। उनके साथ 40 वर्षीय लिव-इन पार्टनर लोकेंद्र मीणा भी मौजूद थे। राहगीरों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर डाला।

 

उसमा ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा क्षेत्र की निवासी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह यात्रा उन्होंने अपनी व्यक्तिगत आस्था और श्रद्धा से शुरू की है। लोकेंद्र मीणा ने जानकारी दी कि वे और उसमा पिछले चार वर्षों से लिव-इन संबंध में साथ रह रहे हैं। दोनों ने साथ जीवन बिताने की मन्नत मांगी थी और मन्नत पूरी होने पर संयुक्त रूप से कांवड़ लाने का संकल्प लिया। उनके दो छोटे बच्चे हैं। लोकेंद्र की पूर्व में शादी हो चुकी है और पहली पत्नी से उनकी पांच बेटियां हैं, जो गांव में रहती हैं। उन्होंने दावा किया कि परिवार के स्तर पर किसी प्रकार का विवाद नहीं है और सभी अपने-अपने जीवन में संतुलन बनाए हुए हैं।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment