बुलंदशहर : 15 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर में आर्थिक तंगी से परेशान होकर शुगर मिल के कामगार शरीफ मियां ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि घर में एक चुटकी आटा नहीं है। ग्रामीणों ने शुगर मिल गेट पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने शुगर मिल प्रबंधन पर मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। अगौता थाना क्षेत्र के अनामिका शुगर मिल में शरीफ मियां 20 साल से कामदार थे। परिजनों ने शुगर मिल प्रबंधन से बेटे को नौकरी और आर्थिक मदद की मांग की है।
सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि परिजनों से तहरीर ले ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मिल प्रबंधन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। अनामिका अगौता शुगर मिल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या मामले में मिल प्रबंधन का कोई दोष नहीं है, फिर भी हमारी सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है। जितनी मदद की जा सकेगी, वह पीड़ित परिवार की होगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












