माया प्रकाश पांडे, देवरिया
देवरिया : 15 / फरवरी / 2026 : रुद्रपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान शिव की मनमोहक झांकी और भजनों की लहरियों के बीच निकली इस यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शिव जयंती के अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी केंद्र से हुआ। यात्रा में सबसे आकर्षण का केंद्र रथ पर सवार भगवान शिव की अलौकिक झांकी रही। सफेद वस्त्र धारण किए ब्रह्माकुमारियाँ और सेवाधारी ईश्वर की महिमा का गुणगान करते हुए और भजन गाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें मुख्य रूप से भभोली चौराहा, खजुहा चौराहा, मुख्य बाजार मार्ग इन सभी स्थलों पर सर्व समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा को रोककर पुष्प वर्षा की और भगवान शिव के स्वरूप का दर्शन लाभ लिया। यात्रा अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए वापस ब्रह्माकुमारी भवन पहुँचकर संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय नागरिकों और संस्था से जुड़े सैकड़ों भाई-बहनों ने शिरकत की। अनुशासन और शांति के साथ निकली इस यात्रा ने नगर में आपसी भाईचारे और शांति का संदेश दिया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












