Home » बुलंदशहर » एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार , 5 आरोपी फरार

एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार , 5 आरोपी फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 9 / मार्च / 2026 :  बुलंदशहर में एफसीआई अधिकारी बनकर लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक और प्रिंस के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लोगों को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे पैसे लेते थे और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमा देते थे। बताया जा रहा है कि इस गिरोह में कुल सात लोग शामिल हैं, जिनमें से पांच आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

यह दोनों आरोपी खानपुर थाना क्षेत्र के भौपुर और रसूलपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ठगी की कई शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बुलंदशहर क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। मामले में एसपी क्राइम नरेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This