Home » बुलंदशहर » खुर्जा में बिजली का पोल लगाते समय फटी गैस पाइपलाइन, मची अफरा तफरी

खुर्जा में बिजली का पोल लगाते समय फटी गैस पाइपलाइन, मची अफरा तफरी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 खुर्जा : 13 / मार्च / 2026 :  खुर्जा नगर के मुंडा खेड़ा चौराहे पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्युत विभाग द्वारा पोल लगाने के दौरान अचानक एजीएल (AGL) की गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटते ही गैस का प्रेशर इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। ​

मिली जानकारी के अनुसार, मुंडा खेड़ा चौराहे पर विद्युत विभाग के कर्मचारी नए पोल लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खुदाई करते समय जमीन के नीचे से गुजर रही एजीएल गैस पाइपलाइन में मशीन लगने से लीकेज हो गया।

प्रेशर अधिक होने के कारण गैस तेजी से बाहर निकलने लगी, जिससे बड़ा हादसा होने का डर पैदा हो गया था। ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, विद्युत विभाग के स्टाफ,एजीएल गैस कंपनी का तकनीकी स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर यातायात को नियंत्रित किया। ​

​गैस कंपनी के कर्मचारियों और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद लीकेज को बंद किया। पाइपलाइन की मरम्मत करने के बाद गैस की आपूर्ति को पुनः सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। लीकेज बंद होने के बाद ही स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि समय रहते सुरक्षा उपाय अपना लिए गए, जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment