सुनील पाठक, मंडल ब्यूरो
गोरखपुर/ 14 मार्च 26 : असुरन चौराहा निकट पीएनजी ज्वैलर्स के भव्य उद्घाटन समारोह में धक-धक गर्ल (हिंदी फिल्मों का मशहूर गाना तो आपने सुना ही होगा अब आप समझ गए होंगे) मुंबई की फिल्म स्टार और सैकड़ो फिल्म में काम कर चुकी माधुरी दीक्षित अब गोरखपुर भव्य उद्घाटन समारोह में 15 मार्च 2026 को शाम 5.30 बजे आ रही है बहुत कम लोगों को सूचना है कहीं भीड़ बढ़ न जाए। उसकी पूरी तैयारी असुरन रोड (मेडिकल रोड)पर बड़े पैमाने पर चल रही है। उद्घाटन को सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल जबरदस्त मेहनत करते दिखाई दे रहे थे हर अपने नजदीकियों को जिम्मेदारियां दी गई थी सभी अपने जिम्मेदारियां का निर्वहन करने में व्यस्त थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें मेडिकल रोड पर नगर निगम के खास चौराहों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स देखने को मिला। तब जाकर अचानक जानकारी हुई की गोरखपुर की धरती पर धक-धक गर्ल का आगमन हो रहा है। ऐसा लगता है की मुंबई फिल्म कि इस अदाकारा के आने से गोरखपुर की जनता धन्य हो जाएगी और ऐसी अदाकारा को आजीवन गोरखपुर की जनता द्वारा याद किया जाएगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












