Home » बुलंदशहर » खुर्जा में श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल का 8वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

खुर्जा में श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल का 8वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 15 / मार्च / 2026 :  श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल, खुर्जा द्वारा रविवार 15 मार्च 2026 को नगर की मुरारीलाल धर्मशाला में अपना 8वाँ वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातःकाल विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. डी.पी. सिंह द्वारा किया गया, जिसके पश्चात भव्य संकीर्तन का आयोजन हुआ। संकीर्तन में श्री राधे-राधे युवा संकीर्तन मंडल (अतरौली, अलीगढ़), श्री राधे-राधे संकीर्तन मंडल समिति (विनोद नगर, दिल्ली), श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल सेवा समिति (बुलंदशहर), श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल (शिकारपुर) तथा श्री बाँके बिहारी रामलला ट्रस्ट सेवा समिति (डीएम रोड, बुलंदशहर) की मंडलियों ने मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों पर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में भावविभोर होकर झूम उठे और नृत्य करने लगे। चारों ओर पुष्पों और इत्र की सुगंध से वातावरण अत्यंत मनमोहक हो गया, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वृंदावन धाम की छटा यहीं साकार हो उठी हो।

इस अवसर पर मंडल द्वारा विभिन्न मंडलियों एवं प्रतिष्ठित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संकीर्तन संचालन प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट एवं मनीष तायल ने किया। कार्यक्रम संयोजक दिनेश अग्रवाल एवं प्रमोद भारद्वाज गुरूजी ने बताया कि मंडल द्वारा प्रत्येक माह विभिन्न स्थानों पर संकीर्तन एवं सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है तथा वर्ष में कई नगरों में संकीर्तन यात्राएँ भी निकाली जाती हैं। उन्होंने बताया कि मंडल की सेवा भावना और कार्यशैली से प्रभावित होकर नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति भी मंडल से जुड़ चुके हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज गुरूजी, सचिव चेतन अग्रवाल उर्फ चंचल, कोषाध्यक्ष अजय कौशल, मुख्य संयोजक दिनेश अग्रवाल, सह संयोजक विक्रम सिंह व बंटी सैनी, उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश वर्मा व डी.सी. गुप्ता, प्रशासनिक सेवा एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग व एडवोकेट ममता अग्रवाल, सतीश शिशौदिया, लक्ष्मण सिंह, देवेश कौशिक, श्याम सुंदर गर्ग, प्रदीप शर्मा, आरसी वर्मा, अमित अग्रवाल, पूनम चौहान, गीता गर्ग, दीपशिखा भारद्वाज, सुनीत सिंघल, संजू शिशौदिया, रानी शर्मा, अरुणा शर्मा, राजकुमार सोलंकी, रवि शर्मा, विनोद खुराना, शिवदत्त शर्मा, संजय लवली, राम दिवाकर, अखिलेश वैद्यजी, संजय वर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This