Home » बुलंदशहर » एनएसएस शिविर के पंचम दिवस पर नारी सशक्तिकरण की गूंज, स्वच्छता-योग व रंगोली से दिया समाजसेवा का संदेश

एनएसएस शिविर के पंचम दिवस पर नारी सशक्तिकरण की गूंज, स्वच्छता-योग व रंगोली से दिया समाजसेवा का संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 15 / मार्च / 2026 :  एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एंजेल्स के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम उस्मापुर में चल रहा है।
जिसके पंचम दिवस का शुभारंभ एन एस एस लक्ष्य गीत उठो समाज के लिए उठो के साथ में हुआ। स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया।

तदनन्तर  स्वयंसेविकाओं व ग्राम के बच्चों ने स्वयंसेविका सरिता व हिमांशु के निर्देशन में योग का अभ्यास किया। स्वयंसेविका अरीशा व कृष्णा ने फूलों से रंगोली बनाकर एन एस एस का लक्ष्य समाजसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु ने बताया कि आज की थीम “भारतीय ज्ञान परंपरा में नारी सशक्तिकरण है”।

विषय विशेषज्ञ के रूप में शिक्षाविद श्रीमती शकुंतला जी ने कहा कि गौरवशाली भारतीय नारी साहस, त्याग, ज्ञान और नेतृत्व की प्रतिमूर्ति है, जिसने प्राचीन काल से आधुनिक युग तक समाज को आलोकित किया है। उनके त्याग व बलिदान को हमें भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। पतंजलि योगपीठ बुलन्दशहर की प्रभारी श्रीमती हेमा राठी जी ने स्वयंसेविकाओं को सशक्त व समर्थ बनने के सूत्र उत्साह, लगनशीलता, क्रियाशीलता व समर्पण को बताया।

महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो रेखा चौधरी ने वेद विदुषी गार्गी, मैत्रेयी, अनुसूया, मदालसा, जीजाबाई व अहिल्याबाई के जीवनकाल के संघर्षों से प्रेरणा लेने के लिए कहा। दुबई से समागत निधि जी ने भारतीय संस्कृति व पाश्चात्य संस्कृति का तुलनात्मक स्वरूप प्रस्तुत किया। खेलकूद व राष्ट्रगान के बाद आज के सत्र का समापन हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This