Home » बुलंदशहर » हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का महासंगम: सुंदरकांड पाठ व भंडारे में उमड़ी भारी भीड़

हनुमान जन्मोत्सव पर आस्था का महासंगम: सुंदरकांड पाठ व भंडारे में उमड़ी भारी भीड़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 4 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर के कलश होटल प्रांगण में भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज के सान्निध्य में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुंदरकांड पाठ और भंडारे के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर आरिफ मोहम्मद खान ने अपने संबोधन में समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक जागरूकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के प्रोत्साहन हेतु कृष्ण फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस शियोपाल सिंह, जिलाध्यक्ष मजदूर संगठन करणवीर सिंह, समाजसेवी राजा सैफी, भरत गौड़, सर्वेश राणा, चंद्र भूषण मित्तल, दिनेश गुर्जर, अनुज अग्रवाल, ब्रजेश गर्ग, रफ़े ख़ान, संजय गोयल, रमेश चंद्र दिवाकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This