Home » बुलंदशहर » सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी नहीं हो पा रहा समाधान , जिसके चलते शिकायतों में भी आने लगी है कमी

सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी नहीं हो पा रहा समाधान , जिसके चलते शिकायतों में भी आने लगी है कमी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर /खुर्जा / ०४ अप्रैल २०२६ : शासन द्वारा चलाये जा रहे जनहित कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवसों में अब काफी समय से शिकायत कर्ताओं की कमी देखने को मिल रही। इसका ये अंदाजा बिलकुल ना लगाया जाये की लोगो की समस्याएं समाप्त हो गयी है । इसका कारन आपको बताया जाये तो समझ में आएगा की लोगो की समस्यायों का समाधान हो अनहि रहा लोग केवल परेशान होकर चक्कर ही लगते हैं।

खुर्जा तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अट्ठाइस लोगो ने अपनी शिकायत अदिकारियों के सामने रक्खी लेकिन मौके पर केवल दो शिकायतों का समाधान हो सका। बता दें कि राजस्व विभाग की ११ , पुलिस विभाग की १ ,विकास विभाग की ६ , नगर पालिका की ३, विद्द्युत विभाग की ४ तथा पूर्ति विभाग की ३ शिकायतें आयी जिनमें से केवल राजस्व विभाग की २ शिकायतों का ही निश्तारण हो सका। बाकि शिकायतों को सम्बंधित अधिकारीयों को कारवाही के लिए भेज दिया।


अपनी शिकायत लेकर तहसील में आयी उषा ने बताया की हम बिजली विभाग की शिकायत लेकर आये हैं लेकिन शिकायतों को लेकर रख लेते हैं कार्यवाही होती नहीं है इसी प्रकार उमेश देवी ने बताया की सरकारी कर्मचारी सुनते ही नहीं हैं सरकार कहती है जनता की सुनो लेकिन येलोग सुनने को तैयार ही नहीं है हमने यहाँ आने से पहने सम्बंधित विभाग के लोगो की शिकायत दी थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आज यहाँ अपनी शिकायत दी है अब देखते हैं क्या समाधान हो पता है या केवल चक्कर काटना ही रहेगा।


अब बात ये अति है कि आखिर सरकारी कर्मचारी काम सही से क्यों नहीं करना चाहते और फिर कर्मचारियों के ऊपर बैठे अधिकारी भी कड़े निर्णय क्यों नहीं लेते क्या यही वजह है जो लोग अब धरने प्रदर्शन का रास्ता अपनाते है और अधिकारीयों के सामने भी शिकायत करना नहीं चाहते। लोगो को सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवशों में लोगो ने शिकायत लाना काम कर दिया है और इखट्टा होक प्रदर्शन वगैरह का रास्ता अपना लिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment