Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ का आयोजन, डौली माहौर ने दिया संगठन विस्तार का मंत्र

हाथरस में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ का आयोजन, डौली माहौर ने दिया संगठन विस्तार का मंत्र

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 7 / अप्रैल / 2026 :  हाथरस उत्सव गार्डन सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 वर्ग श्री राधेश्याम पागल की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री डौली माहौर रही। संयोजक मण्डल अध्यक्ष अंकुश गौड रहे। वर्ग में प्रभारी सुनील गौतम एवं पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय सहभागिता की।

इस अवसर पर कार्य क्रम की मुख्य वक्ता डौली माहौर ने कार्य विस्तार की दृष्टि पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सम्पर्क ही नहीं बल्कि समाज की आवश्यकताओं को समझकर उन्हें राष्ट्र और समग्र विकास की विचार धारा से जोड़ना है एवं संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने  के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया।

पन्ना प्रमुख से लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करना आवश्यक है। इस अवसर पर वर्ग में सभी कार्यकर्ता मण्डल पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment