Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से तबाही, किसानों की फसलें चौपट , जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से की तत्काल राहत की मांग

हाथरस में आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से तबाही, किसानों की फसलें चौपट , जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से की तत्काल राहत की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी हाथरस 

 

हाथरस  : 7 / अप्रैल / 2026 :  जनपद हाथरस में बीते दिनों आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कई गांवों में गेहूं, सरसों, आलू और चना जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीमा रामवीर उपाध्याय ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तत्काल सर्वे, मुआवजा और विशेष राहत पैकेज देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि 3 अप्रैल को आई इस आपदा से जनपद के विभिन्न विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी फसलें गिरकर नष्ट हो गईं, वहीं जिन किसानों ने कटाई कर ली थी, उनकी फसल भी भीगकर खराब हो गई।

उन्होंने कहा कि किसानों की महीनों की मेहनत और लागत एक ही दिन में खत्म हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अधिकांश किसान खेती पर निर्भर हैं, ऐसे में यह आपदा उनके लिए दोहरी मार साबित हो रही है।

सीमा उपाध्याय ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराकर सही नुकसान का आकलन किया जाए और जिन किसानों की फसल नष्ट हुई है, उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाए। साथ ही पूरी तरह बर्बाद फसल वाले किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज लागू किया जाए तथा फसल बीमा के दावों का जल्द निस्तारण किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, जिससे किसानों को इस प्रकार के नुकसान से राहत मिल सके। प्रशासन से अपेक्षा जताई गई है कि वह इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई करेगा, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिल सके।

इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव कृषि, प्रमुख सचिव राजस्व, मंडलायुक्त अलीगढ़, जिलाधिकारी हाथरस सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This