Home » बुलंदशहर » जहांगीरपुर में राशन वितरण में अनियमितता, उपभोक्ता परेशान

जहांगीरपुर में राशन वितरण में अनियमितता, उपभोक्ता परेशान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर : 28 / अप्रैल / 2026 :  कस्बे में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि कुछ राशन डीलर कार्ड धारकों से पहले अंगूठा लगवा लेते हैं, लेकिन तुरंत राशन नहीं देते। कई मामलों में उपभोक्ताओं को दो से लेकर चार-पांच दिन बाद आने के लिए कहा जाता है, जिससे लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंगूठा लगवाने के बाद राशन न देना या बाद में देने की बात करना गंभीर अनियमितता है और सरकारी नियमों के खिलाफ है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर भीषण गर्मी में जब तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि राशन दुकानों पर वितरण की तिथि और समय स्पष्ट रूप से निर्धारित किया जाए, ताकि सभी कार्ड धारकों को समय पर राशन मिल सके। उनका कहना है कि अलग-अलग समय पर वितरण होने से लोगों को असुविधा होती है।

इस मामले को लेकर चेतावनी दी गई है कि यदि संबंधित विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) भूमि पुत्र द्वारा पंचायत कर जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि व्यवस्था में सुधार कर उन्हें समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment