Home » बुलंदशहर » खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस-आरोपियों की मुठभेड़, दो इनामी बदमाश घायल

खुर्जा ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस-आरोपियों की मुठभेड़, दो इनामी बदमाश घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 29 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम की मुंडाखेड़ा नहर के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें 50-50 हजार रुपये के इनामी आरोपी रिंकू सैनी और भारत सैनी गोली लगने से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर डीबीआर (डबल बैरल राइफल) की बरामदगी के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।

पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल, तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस सहित एक डीबीआर बरामद की है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि रिंकू सैनी और भारत सैनी खुर्जा में जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए ट्रिपल मर्डर कांड में शामिल थे। इस सनसनीखेज घटना के बाद DIG कलानिधि नैथानी ने दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This