Home » बुलंदशहर » हर्निया ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप पर जांच तेज, चिकित्सकों की टीम ने दर्ज किए बयान

हर्निया ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप पर जांच तेज, चिकित्सकों की टीम ने दर्ज किए बयान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 13 / मई / 2026 :  खुर्जा स्थित श्री सूरजमल जटिया कम्युनिटी हेल्थ सेण्टर में मासूम बच्चे के हर्निया ऑपरेशन में कथित गड़बड़ी के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसीएमओ सुनील कुमार के नेतृत्व में चार चिकित्सकों के पैनल ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की।

जांच टीम ने सर्जन समेत दो डॉक्टरों और एक ओटीटी टेक्नीशियन के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि बच्चे की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बाईं ओर हर्निया पाया गया था, जबकि परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा बच्चे का दो बार ऑपरेशन किया गया।

पीड़ित पिता ने मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क नजर आ रहा है और जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment