Home » बुलंदशहर » खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में मनाई गई सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती

खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में मनाई गई सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 16 / मई / 2026 :  सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती के अवसर पर शनिवार को खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के मौजपुर के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर वीर योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।

इस दौरान वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, वीरता और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम आयोजक दीपक चौहान ने बताया कि जयंती समारोह को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधु सिंह राणा मौजूद रहे। वहीं रॉबिन राणा, संजीव शर्मा, शशांक ठाकुर, एमपी सिंह राणा, सल्लू सोलंकी, मोहित राघव, सत्येंद्र तोमर, संदीप शर्मा, कुलदीप ठाकुर, लकी चौहान, सोनू शर्मा, सुनील ठाकुर, रवि ठाकुर, रमन शर्मा एवं वेदपाल भाई सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment