Home » बुलंदशहर » ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 17 / मई / 2026 :  ऑनेस्ट क्लब खुर्जा एवं यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के संयुक्त तत्वावधान में कचहरी रोड स्थित अग्रवाल ऑप्टिकल्स पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सतीश सिसोदिया ने फीता काटकर किया।

शिविर में शिकारपुर से आईं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रूबी (सीएचसी) ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के बाद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया डीसी गुप्ता कांटे वाले ने बताया कि ऑनेस्ट क्लब खुर्जा एवं यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा समय-समय पर विभिन्न बीमारियों के लिए योग्य चिकित्सकों के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में ऑनेस्ट अजमेर सिंह वालिया, ऑनेस्ट विनीत आर्य, ऑनेस्ट दिव्य मोहन अग्रवाल, ऑनेस्ट अखिलेश वार्ष्णेय “वैध”, ऑनेस्ट विशाल पोद्दार, ऑनेस्ट शेखर वर्मा, आशीष गुप्ता एवं डीसी गुप्ता कांटे वाले सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment