खुर्जा : 18 / मई / 2026 : श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर खुर्जा में मलमास (अधिक मास) के पावन अवसर पर हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के समक्ष पवित्र सुंदरकांड पाठ का सामूहिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। सुंदरकांड पाठ के पश्चात भव्य संकीर्तन हुआ।
इस अवसर पर श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर खुर्जा के अध्यक्ष माननीय देवेंद्र कौशिक जी द्वारा सनातन धर्म पर आधारित धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में वेद, पुराण, रामचरितमानस, शिव पुराण एवं महाभारत जैसे पवित्र ग्रंथों से प्रश्न पूछे गए।

मंदिर के मार्गदर्शक डी.सी. गुप्ता “कांटे वाले” ने बताया कि यह पावन आयोजन आगामी 15 जून तक प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक निरंतर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।
इस पवित्र आयोजन में देवेंद्र कौशिक, एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज, एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग, डी.सी. गुप्ता “कांटे वाले”, नवीन मित्तल “चीनी वाले”, मोहित कौशिक, दरोगा जी आदि श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।
![]()
