गोवा स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि और विकास की कामना की

नई दिल्ली : 30 / मई / 2026 :  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और देश के विकास में उसके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोवा अपनी विशिष्ट पहचान, पर्यटन, संस्कृति और विकास के लिए पूरे देश में विशेष स्थान रखता है।

प्रधानमंत्री ने कामना की कि गोवा निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे और राज्य के सभी नागरिक सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि गोवा आने वाले समय में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

गोवा स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 30 मई को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment