दिनदहाड़े युवक पर गोली चलाने वाला बदमाश अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

ककोड़ : 30 / मई / 2026 :  ककोड़ पुलिस ने दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी सरजेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार के निर्देश तथा एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 15 मई 2026 को ककोड़ कस्बे में जितेंद्र पुत्र धर्मपाल निवासी धनौरा पर जानलेवा हमला कर गोली चलाई गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भूरा उर्फ करण प्रताप कौशिक पुत्र रमेश निवासी ग्राम धनौरा को झाझर स्थित एक ईंट भट्टे के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सरजेश कुमार यादव, निरीक्षक हेम सिंह सैनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह, कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment