आंधी में गिरे आम के पेड़ को लेकर विवादः एसपी से दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई, न्याय दिलाने की मांग

बस्ती/ ०१ जून २०२६। लालगंज थाना क्षेत्र के महसो निवासी रामराज त्रिपाठी पुत्र कृष्ण त्रिपाठी ने उप जिलाधिकारी सदर और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आंधी तूफान में गिरे अपने आम के पेड़ की लकड़ी वापस दिलाने और अनावश्यक रूप से विवाद खड़ा करने वाले विपक्षियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय दिलाने की मांग किया है। रामराज त्रिपाठी का कहना है कि वे निरन्तर न्याय के लिये भटक रहे हैं किन्तु कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


उच्चाधिकारियों को दिये पत्र में रामराज त्रिपाठी ने कहा है कि बाग में आँधी तूफान से आम का पेड़ गिर गया था, जिसको गत 25 मई को ट्राली पर लदवाकर घर लेकर जा रहे थे कि महसों चौकी इन्चार्ज ने उन्हें रोका और कहा कि पहले एसडीएम से लिखवा कर लाओ तब लकड़ी लेकर जाना, उन्होने लकड़ी को ट्राली से उतरवा दिये। गाटा संख्या-190 बाग मालिकान नम्बर है और जिस पर उनका नाम राजस्व अभिलेखो में दर्ज हैं। उक्त पेड़ उनके पिता श्रीकृष्ण द्वारा लगभग 65 वर्ष पूर्व लगाया गया था। विपक्षी ठाकुर प्रसाद पुत्र जगरनाथ, अशोक कुमार पुत्र कमलाकान्त, राजा, दीपक, मुन्ना, बलराम पुत्रगण ठाकुर प्रसाद स्थानीय पुलिस से सॉठ-गाँठ करके उनके आम की लकड़ी को रोका गया है। विपक्षीगण लकड़ी, झाड़, पत्ती सब उठा ले गये। कानूनगो ने विपक्षीगणो की साजिश में होकर गलत ढंग से पैमाइश करके मालिकान को नापकर, विपक्षी को दे दिया और विपक्षी के आराजी संख्या-192 जो कृषि योग्य भूमि है, उनके बाग मालिकान नम्बर-190 में दर्शा दिया। आराजी संख्या-190 उनके नाम से दर्ज है। विपक्षी द्वारा पूरा लकड़ी ले लिया गया और आमादा फौजदारी है। उप जिलाधिकारी सदर ने एस०ओ० लालगंज को आदेश दिया गया कि लकडी लदवाकर उनके घर भेजवाये लेकिन चौकी इन्चार्ज ने ऐसा नहीं किया। कानूनगो गत 27 मई को गलत पैमाइश करके झगड़ा लगाकर चले गये, बाग 65 वर्ष पुराना है, जिस पर उनके बाप-दादा जमाने से काबिज है। उन्होने पूरे मामले की जांच और दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय दिलाने की मांग किया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment