Home » उत्तर प्रदेश » एक दिवासीय जल प्याऊ शिविर का किया गया आयोजन

एक दिवासीय जल प्याऊ शिविर का किया गया आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर /०१ जून २०२६। भीषण लू के मौसम में आम जनता को हीट वेव से बचाव के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं भारत स्काउट गाइड गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम एवं जलप्याऊ शिविर का आयोजन पैडलेगंज चौराहा पर किया गया।
इस कार्यक्रम में आमजन एवं राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराते हुए भारत स्काउट गाइड संस्था के मुख्ययुक्त एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सदस्य राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राम जन्म सिंह ने कहा कि वर्तमान भीषण लू में आम जनता के स्वास्थ्य को देखते हुए बचाव हेतु जागरूकता के लिए ही मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली रेडक्रॉस और स्काउट गाइड संस्था की ओर से जलप्याऊ एवं बचाव उपायों का हैंडबिल वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि हीट वेव से बचाव के लिए विगत दिनों बेतियाहाता चौराहा पर और आज पैडलेगंज चौराहा पर जागरूकता कार्यक्रम एवं जल वितरण किया जा रहा है जो भविष्य में भी मानव जीवन के रक्षार्थ किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के उपसभापति एवं स्काउट गाइड संस्था के जिला आयुक्त डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान लू के मौसम में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए हीट वेव से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम बहुत ही आवश्यक है और प्यासे को पानी पानी पिलाना सबसे बड़ा मानव धर्म है। स्काउट गाइड और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा इस प्रकार के मानव सेवा के कार्यक्रम भविष्य में भी किए जाते रहेंगे।

पैडलेगंज चौराहा पर हीट वेव से बचाव एवं जलप्याऊ शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष विशाल जयसवाल और रेडक्रॉस सोसाइटी के रक्तदान प्रभारी एवं स्काउट गाइड संस्था के जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेंद्र ओझा ने राहगीरों को हीट वेव से बचाव का हैंडबिल देकर जागरूक किया और प्यासों को जल भी उपलब्ध कराया।

रेडक्रॉस सोसायटी एवं भारत स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हीट वेव से बचाव का हैंडबिल वितरण एवं जल प्याऊ शिविर में आमजन एवं राहगीरों को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पथरा नगर क्षेत्र की गाइड बच्चियां दिव्या तिवारी, सलोनी निषाद,मानवी, दुर्गावती, शिखा ने सहायक गाइड आयुक्त सुषमा त्रिपाठी एवं लक्ष्मी प्रजापति के साथ सेवा कार्य में सहयोग किया है।
मानव जीवन के रक्षार्थ हेतु जनजागरण एवं जल प्याऊ वितरण कार्यक्रम में शिवेंद्र विक्रम सिंह, डा दिनेश मणि त्रिपाठी, विशाल जयसवाल, रक्तदान प्रभारी एवं जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेंद्र ओझा,शिवेंद्र उपाध्याय,पुष्पराज दूबे,विनय पाठक, संगीता राय ,महेन्द्र चतुर्वेदी,पंकज पाण्डेय, अनन्त त्रिपाठी, आदित्य निगम, अंजू जयसवाल आदि ने उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया।उक्त जानकारी पंकज पाण्डेय मिडिया प्रभारी इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने दी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This