Home » उत्तर प्रदेश » अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंगदल बस्ती गोरक्ष प्रांत द्वारा एक ज्ञापन आदरणीया जिलाधिकारी को ज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंगदल बस्ती गोरक्ष प्रांत द्वारा एक ज्ञापन आदरणीया जिलाधिकारी को ज्ञापन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बस्ती/ ०२ जून २०२६ : गाजियाबाद में ईद के दिन हुई सूर्या चौहान की निर्मम हत्या से सम्पूर्ण समाज दुःखी, आक्रोशित एवं व्यथित है। इस जघन्य घटना ने प्रदेशवासियों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाई है इस प्रकरण में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के विरुद्ध की गई कठोर कार्रवाई के लिए हमारा संगठन आपका तथा उत्तर प्रदेश पुलिस का हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन करते हैं। इस कार्य से प्रदेश की जनता में कानून के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। हमारे संगठन की मांग है कि इस हत्या में शामिल शेष सभी आरोपियों तथा इस अपराध के षड्यंत्र में सम्मिलित सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसी घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके। समाज की भावना है कि निर्दोष युवक की हत्या करने वाले तथा इस अपराध की योजना बनाने वाले सभी दोषियों को उनके अपराध के अनुरूप कड़ा दंड मिले और पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय प्राप्त हो। इस प्रकरण को आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंगदल बस्ती गोरक्ष प्रांत द्वारा एक ज्ञापन आदरणीया जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया है।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत मंत्री मनमोहन त्रिपाठी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला प्रमुख मोहन राव जिला महामंत्री रवीन्द्र कश्यप नगर उपाध्यक्ष तेजराम कोषाध्यक्ष राजेश अग्रहरि तहसील अध्यक्ष राजू चौहान जिला कार्यकारणी सदस्य राजेश मणि त्रिपाठी विनोद निषाद
रामजी विनीत तथा अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment