शौचालय योजना के नाम पर विधवा महिला से ऑनलाइन ठगी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चोला : 4 / जून / 2026 :  चोला में सरकारी शौचालय बनवाने की योजना का झांसा देकर एक विधवा महिला से ऑनलाइन रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोला थाना क्षेत्र के गांव नेथला हसनपुर निवासी कुसुम शर्मा, पत्नी स्वर्गीय रवि शर्मा, ने बताया कि 5 मई 2026 को एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए कहा कि सरकार की ओर से 17,500 रुपये में शौचालय बनवाने की योजना चलाई जा रही है।

आरोपी ने योजना का लाभ दिलाने का भरोसा देकर महिला को अपने झांसे में ले लिया।
पीड़िता के अनुसार आरोपी के कहने पर उसने उसके ऑनलाइन खाते में 8,600 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद न तो शौचालय का निर्माण कराया गया और न ही जमा की गई रकम वापस की गई। कई बार संपर्क करने का प्रयास करने पर भी आरोपी से बात नहीं हो सकी।
ठगी का एहसास होने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की।

थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मामला साइबर ठगी से संबंधित है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment