Home » बुलंदशहर » मंदिर में शराब पीने का विरोध करना पुजारी को पड़ा भारी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मंदिर में शराब पीने का विरोध करना पुजारी को पड़ा भारी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 4 / जून / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र स्थित चोला ओवरब्रिज के पास बरखंडी बाबा मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पल्हाका निवासी जितेंद्र नाथ पुत्र हरिश्चंद्र बरखंडी बाबा मंदिर में लंबे समय से पुजारी के रूप में सेवा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर की प्रबंधन समिति ने उन्हें पुजारी नियुक्त किया हुआ है।

पुजारी के मुताबिक, 1 जून की रात करीब 8 बजे तीन युवक मंदिर परिसर में पहुंचे और वहां शराब पीने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना प्रभारी बलराम सिंह सेंगर ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुंदर, राजा और मिथुन, निवासी ग्राम धनोरा, थाना ककोड़, की पहचान हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment