Home » उत्तर प्रदेश » कारगिल विजय दिवस पर नागरिकों को कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगी राष्ट्रीय सैनिक संस्था

कारगिल विजय दिवस पर नागरिकों को कर्तव्यों के प्रति जागरूक करेगी राष्ट्रीय सैनिक संस्था

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 13 / जून / 2026 :  राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नागरिकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को 133-बी, मॉडल टाउन ईस्ट स्थित राष्ट्रीय सैनिक संस्था के मुख्यालय पर गोविंदपुरम एवं आकाश नगर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र सम्मानित कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी से मुलाकात की।

बैठक में गाजियाबाद में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, प्रदूषण, चोरी, चैन स्नैचिंग, ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण और अन्य सामाजिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई। कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि अक्सर किसी भी बड़ी आपदा या संकट की स्थिति में सेना को बुलाया जाता है और वह अपनी अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा से हालात संभाल लेती है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए केवल योजनाएं और बजट पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी भी आवश्यक है।

लेफ्टिनेंट वी.पी. शर्मा एवं गौरव सेनानी ओमपाल सिंह ने सुझाव दिया कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मेरठ रोड स्थित शहीद स्मारक पार्क में नागरिकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जाए।

बैठक में उपस्थित अजय सिंह तोमर, शिव कुमार शर्मा एवं जिले सिंह तेवतिया ने कहा कि 145 करोड़ की आबादी वाले देश में सेना के जवानों की संख्या सीमित है, फिर भी वे अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि सेना के इन मूल्यों को समाज तक पहुंचाकर नागरिकों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति प्रेरित किया जा सकता है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This