Home » बुलंदशहर » भोंरा गांव में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ, कल होगा समापन एवं भंडारा

भोंरा गांव में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ, कल होगा समापन एवं भंडारा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़  : 14 / जून / 2026 :  ककोड़  थाना क्षेत्र के गांव भोंरा निवासी समाजसेवी भीम सिंह भाटी पुत्र स्वर्गीय गजराज सिंह भाटी के आवास पर रविवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।

आयोजकों के अनुसार अखंड रामायण पाठ का समापन सोमवार सुबह लगभग 11 बजे होगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य एवं भक्तजन उपस्थित रहे। इनमें करण सिंह भाटी, जीतपाल सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह भाटी, लव सिंह भाटी, कैप्टन अश्वनी भाटी, रिटायर्ड कैप्टन अर्जुन सिंह, नन्हे खां, बबलू, डब्लू, संतोष कुमार एडवोकेट एवं रिशिपाल कुमार एडवोकेट सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

अखंड रामायण पाठ के दौरान पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के चरित्र और आदर्शों का स्मरण करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment