Home » बुलंदशहर » खुर्जा में पुस्तक विमोचन एवं विश्व रिकॉर्ड अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

खुर्जा में पुस्तक विमोचन एवं विश्व रिकॉर्ड अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 14 / जून / 2026 :  स्वर्गीय कपिल देव खरे स्मृति विश्व कीर्तिमानधारी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कपिलश फाउंडेशन द्वारा अग्रवाल धर्मशाला, नोवेल्टी रोड, खुर्जा में पुस्तक विमोचन एवं विश्व रिकॉर्ड अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुबई के प्रतिनिधि एवं मुख्य जूरी सदस्य यतीश चन्द्र शुक्ला ने डॉ. अनिल कुमार को गायन के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने पर तथा साहित्यकार जयकिशन ‘जय’ को उनकी पुस्तकों ‘ये दुनिया एक है मधुशाला’ एवं ‘बात बस बात’ के लिए तीन विश्व रिकॉर्ड प्राप्त होने के उपलक्ष्य में प्रमाणपत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जयकिशन ‘जय’ इससे पूर्व भी तीन विश्व रिकॉर्ड हासिल कर चुके हैं।

इस अवसर पर जयकिशन ‘जय’ की दोनों विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाली पुस्तकों का विधिवत विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ‘रुद्राणी’ ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात उद्यमी सत्य प्रकाश दादू उपस्थित रहे, जबकि श्रीकांत तिवारी एवं ब्रिज मोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद खुर्जा सुरेन्द्र शर्मा ने की।

कार्यक्रम में कपिलश फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिप्रा खरे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधना अग्रवाल ‘साधिका’, राष्ट्रीय संयोजक रविसुत शुक्ल, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री बी.पी. मिश्र ‘बेधड़क’, प्रदेश संयोजक अनूप त्रिपाठी, डिजिटल सचिव पूनम शर्मा ‘रुद्राणी’ तथा राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव पुष्टि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने समारोह के सफल आयोजन पर कपिलश फाउंडेशन को बधाई देते हुए साहित्य, संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में संस्था की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में रचनात्मकता और साहित्यिक चेतना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This