खुर्जा नगर पालिका कार्यालय के बाहर ज़हर की शीशी लेकर धरने पर बैठा सफाईकर्मी का परिवार

खुर्जा  : 15 / जून / 2026 :  खुर्जा नगर पालिका कार्यालय के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सफाईकर्मी योगेश अपनी पत्नी और पांच मासूम बच्चों के साथ ज़हर की शीशी लेकर धरने पर बैठ गया। पीड़ित परिवार ने नगर पालिका के सुपरवाइजर बबलू बसोर पर उत्पीड़न और वेतन रोकने का आरोप लगाया है।

 

योगेश का आरोप है कि कमीशन न देने के कारण उसका वेतन रोका गया, जिससे परिवार आर्थिक तंगी और भूखमरी की स्थिति में पहुंच गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

 

नगर पालिका कार्यालय के गेट पर परिवार के धरने पर बैठने और आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी देने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले को लेकर चर्चा का माहौल बन गया।

परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए न्याय और बकाया वेतन दिलाने की मांग की है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों की भी सक्रियता बढ़ गई और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment