Home » उत्तर प्रदेश » चौपाल कार्यक्रम में उमड़ा जनसमर्थन, अजय कुमार सिंह ‘टप्पू भैया’ को विधायक बनाने का लिया संकल्प

चौपाल कार्यक्रम में उमड़ा जनसमर्थन, अजय कुमार सिंह ‘टप्पू भैया’ को विधायक बनाने का लिया संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक ,गोरखपुर

 

चौरी चौरा : 15 / जून / 2026 :  अमर शहीद बाबू बंधु सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह ‘टप्पू भैया’ ने ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा गोपालापुर और डुमरी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुभाष पासवान ने किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए एडवोकेट सुभाष पासवान ने स्वर्गीय विनय कुमार सिंह ‘बिन्नू भैया’ के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि गोपालापुर ग्राम सभा के विकास के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनके संघर्षों को याद कर उपस्थित ग्रामीण और वक्ता भावुक हो गए।

वक्ताओं ने कहा कि अजय कुमार सिंह ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका इतिहास और समाज सेवा से गहरा संबंध रहा है। स्वर्गीय बिन्नू भैया के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए क्षेत्र की जनता को टप्पू भैया का समर्थन करना चाहिए।

ग्राम प्रधान पप्पू यादव, शत्रुजीत तिवारी, राजाराम भारती और अक्षयबर यादव सहित कई वक्ताओं ने कहा कि अजय कुमार सिंह क्षेत्र के अपने नेता हैं और उनके नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। वक्ताओं ने दल और जाति से ऊपर उठकर उन्हें समर्थन देने की अपील की।

अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह ‘टप्पू भैया’ ने कहा कि चौरी चौरा की जनता को स्थानीय नेतृत्व को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एक ऐसे जनप्रतिनिधि की जरूरत है जो क्षेत्र की समस्याओं को समझता हो और जनता के बीच रहकर काम करता हो। उन्होंने जनता से एक अवसर देने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अजय कुमार सिंह ‘टप्पू भैया’ के समर्थन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पप्पू यादव, शत्रुजीत तिवारी, विपिन बिहारी पांडेय, बाल गोविंद शर्मा, शैलेश तिवारी, महातम प्रसाद, उदयभान भारती, सूर्यबली यादव, स्वामीनाथ यादव, सुरेंद्र तिवारी, अवध नारायण, जयप्रकाश दुबे, रामनारायण चौधरी, जितेंद्र सिंह, रंजीत गौड़, चंद्रभान भारती, संजय कनौजिया, आनंद प्रकाश मिश्रा, अर्जुन प्रसाद, पूर्णेन्दु मिश्रा, उदयभान मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This