Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान, जमीन देने वाले किसानों ने भरी ऐतिहासिक फ्लाइट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान, जमीन देने वाले किसानों ने भरी ऐतिहासिक फ्लाइट

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जेवर/नोएडा : 15 / जून / 2026 :  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को विमान सेवाओं का संचालन शुरू होने के साथ ही एक नया इतिहास रच दिया गया। सुबह 8:05 बजे लखनऊ से पहली फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट पहुंची, जिसके बाद एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए पहली उड़ान रवाना हुई।

इस ऐतिहासिक उड़ान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें जेवर क्षेत्र के उन किसानों का विशेष दल भी शामिल था, जिन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए अपनी जमीन दी थी। वर्षों पहले विकास परियोजना के लिए अपनी भूमि देने वाले किसानों ने अब उसी एयरपोर्ट से पहली हवाई यात्रा कर गौरवपूर्ण पल का अनुभव किया।

किसानों ने कहा कि यह उनके लिए भावुक और गर्व का क्षण है। जिस परियोजना के लिए उन्होंने अपनी जमीन दी थी, आज उसी एयरपोर्ट से उड़ान भरना उनके जीवन का यादगार अनुभव बन गया है।

लखनऊ पहुंचने पर किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेगा। इस दौरान एयरपोर्ट परियोजना और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। एयरपोर्ट से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार, पर्यटन और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

स्थानीय लोगों ने इसे जेवर और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए खुशी व्यक्त की है। पहली उड़ान के साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने देश के प्रमुख विमानन केंद्रों में अपनी औपचारिक शुरुआत कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This