Home » बुलंदशहर » रोटरी क्लब खुरजा सिटी ने मनाया रजत जयंती समारोह, 25 वर्षों की सेवा यात्रा का हुआ गौरवपूर्ण उत्सव

रोटरी क्लब खुरजा सिटी ने मनाया रजत जयंती समारोह, 25 वर्षों की सेवा यात्रा का हुआ गौरवपूर्ण उत्सव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 16 / जून / 2026 :  समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रोटरी क्लब खुरजा सिटी ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य रजत जयंती समारोह का आयोजन महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल स्थित वल्लभ ऑडिटोरियम में किया। समारोह में क्लब की ढाई दशक की सेवा यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब खुरजा सिटी ने बीते 25 वर्षों में मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही सच्ची सेवा है और क्लब इसी भावना के साथ लगातार कार्य कर रहा है।

विशिष्ट अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने क्लब के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सामाजिक संस्थाएं समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान वर्ष 2001 से 2025 तक की सेवा यात्रा को वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। क्लब के ‘हैंड्स ऑफ सर्विस’ और ‘लाइट ऑफ ह्यूमैनिटी’ मिशन को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार डॉ. अशोक चक्रधर ने अपनी ओजस्वी प्रस्तुति से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

डिस्ट्रिक्ट 3100 के मंडलाध्यक्ष रो. नितिन अग्रवाल ने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र ‘स्वयं से ऊपर सेवा’ है और रोटरी क्लब खुरजा सिटी ने इस आदर्श को व्यवहार में उतारकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है।

क्लब अध्यक्ष रो. प्रेम प्रकाश अरोड़ा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्लब के प्रत्येक सदस्य के समर्पण और सेवा भावना का परिणाम है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक राजीव बंसल, सह-संयोजक विकास गोयल, समन्वयक रोहित सिंघल, सचिव रोहित अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष दीपांशु बंसल सहित समस्त कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह में क्लब के संस्थापक काल से जुड़े पूर्व मंडलाध्यक्ष रो. डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। आगामी मंडलाध्यक्ष पायल गौड़ एवं डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने वर्तमान वर्ष में संचालित 80 से अधिक सेवा प्रकल्पों और 25 वर्षों की समाजसेवा के लिए क्लब को बधाई दी।

इस अवसर पर बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिव किशोर गौड़, एस.के. गोयल, पूर्व मंडलाध्यक्ष डी.के. शर्मा एवं अशोक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने क्लब द्वारा संचालित सेवा कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन आगामी सेवा प्रकल्पों की घोषणा और समाजसेवा के नए संकल्पों के साथ हुआ। रजत जयंती समारोह ने यह संदेश दिया कि रोटरी क्लब खुरजा सिटी भविष्य में भी पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करता रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This