Home » उत्तर प्रदेश » पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र से मिला भारतीय सवर्ण संघ का प्रतिनिधिमंडल, समाज के मुद्दों पर हुई चर्चा

पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र से मिला भारतीय सवर्ण संघ का प्रतिनिधिमंडल, समाज के मुद्दों पर हुई चर्चा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नोएडा : 16 / जून / 2026 :  भारतीय सवर्ण संघ के राष्ट्रीय महासचिव साधु तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र से शिष्टाचार भेंट कर सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान भारतिय सवर्ण संघ के राष्ट्रीय महासचिव साधु तिवारी ने कहा कि सवर्ण समाज से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषय लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने समाज की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कराने की आवश्यकता बताई।

कलराज मिश्र ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत सभी तथ्यों और सुझावों को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सवर्ण समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा तथा समाज की भावनाओं और अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

गौरतलब है कि कलराज मिश्र भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। वह भारत सरकार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2014 से 2019 तक उत्तर प्रदेश की देवरिया लोकसभा सीट से सांसद रहे तथा इससे पूर्व तीन कार्यकाल तक राज्यसभा सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2019 में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल तथा वर्ष 2019 से 2024 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में दायित्व निभाया।

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय सवर्ण संघ के राष्ट्रीय महासचिव साधु तिवारी के साथ समर सिंह राणा, सुधीर रस्तोगी, विनय शुक्ला तथा संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This