Home » बुलंदशहर » अस्पताल में डाक देने पहुंचे डाकिया की साइकिल चोरी, महत्वपूर्ण डाक लेकर फरार हुआ शातिर

अस्पताल में डाक देने पहुंचे डाकिया की साइकिल चोरी, महत्वपूर्ण डाक लेकर फरार हुआ शातिर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 16 / जून / 2026 :  खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जटिया अस्पताल परिसर से एक डाकिया की साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। साइकिल पर रखी एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य महत्वपूर्ण डाक भी चोर अपने साथ ले गया।

जानकारी के अनुसार, खुर्जा प्रधान डाकघर में तैनात डाकिया अर्जुन अस्पताल में डाक देने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक शातिर उनकी साइकिल चोरी कर फरार हो गया। साइकिल पर कई महत्वपूर्ण डाक सामग्री रखी हुई थी, जो चोरी हो गई।

घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित डाकिया अर्जुन ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है।

 

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This