Home » बुलंदशहर » चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़, बुलंदशहर : 16 / जून / 2026 :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ककोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी सरजेस सिंह यादव ने बताया कि ककोड़ थाने के सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल आदेश, कांस्टेबल जयंती प्रसाद एवं कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह दस्तूरा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर जाता दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने संदेह होने पर उसे रोककर थैले की तलाशी ली, जिसमें अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगदीश पुत्र रूपचंद निवासी ग्राम दस्तूरा बताया।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This