Home » उत्तर प्रदेश » चौपाल में गूंजी बदलाव की आवाज, ग्रामीणों ने टप्पू भैया को दिया समर्थन

चौपाल में गूंजी बदलाव की आवाज, ग्रामीणों ने टप्पू भैया को दिया समर्थन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 16 / जून / 2026 :  326 विधानसभा चौरी-चौरा क्षेत्र के ब्रह्मपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बिशनपुर मटियरा भौरही टोला एवं पकड़पुरा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में समाजसेवी एवं संभावित विधानसभा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुभाष पासवान ने किया।

चौपाल को संबोधित करते हुए रामकरण पासवान ने कहा कि क्षेत्र के विकास और अधिकारों की लड़ाई के लिए लोगों को एकजुट होना होगा तथा टप्पू भैया के हाथ मजबूत करने होंगे। वहीं राजाराम भारती और अक्ष्यवार यादव ने जाति-पाति से ऊपर उठकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने की अपील की।

पंडित राजकुमार व्यास ने कहा कि चौरी-चौरा विधानसभा में स्थानीय प्रत्याशी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और क्षेत्र की जनता को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर निर्णय लेना होगा।

अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा बताई गई मूलभूत समस्याएं लंबे समय से अनदेखी की जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास की बजाय अपने हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने हाथ उठाकर अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” के प्रति समर्थन जताया और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सुभाष पासवान, पुरेंदु बाबा, संदीप तिवारी, प्रिंस तिवारी, विपिन मौर्य, चंदन चौरसिया, रामलाल, शंभूनाथ पासवान, सरबजीत निषाद, चंद्रभान यादव, विनोद पासवान, महंत मौर्य, साहब लाल, रामभजन मौर्य, पौहारी प्रसाद, मारकंडे शर्मा, शमशेर अली, जियाउद्दीन, ताजुद्दीन, रंजीत पासवान, दुर्ग विजय पासवान, फैयाज मिस्त्री, दीनानाथ मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This