Home » बुलंदशहर » रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: बेटे ने पिता को पीटकर किया गंभीर घायल

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: बेटे ने पिता को पीटकर किया गंभीर घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 16 / जून / 2026 :  खुर्जा नगर के मोहल्ला बारादरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार रात करीब 9 बजे एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बेटे ने आपा खो दिया और पिता पर हमला बोल दिया।

 

मारपीट में पिता के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों और परिजनों ने बीच-बचाव किया और घायल पिता को तुरंत खुर्जा के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार पिता की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।

 

घटना के बाद से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर खुर्जा पुलिस भी जटिया अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल विवाद की असल वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment