Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में सनसनी: बलवीर हत्याकांड के आरोपी रोहताश राणा की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर में सनसनी: बलवीर हत्याकांड के आरोपी रोहताश राणा की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / जून / 2026 :  बुलंदशहर  जनपद के गुलावठी क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब हापुड़ के चर्चित बलवीर हत्याकांड के आरोपी रोहताश राणा की उसके ई-स्कूटी शोरूम पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार रोहताश राणा अपने शोरूम पर बैठा था, तभी दो हमलावर वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने दो तमंचों से तीन राउंड फायर किए, जिससे रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

प्रारंभिक जांच में मृतक बलवीर के बेटे और उसके चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल इलाके की नाकेबंदी कर दी और दोनों आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि रोहताश राणा वर्ष 2025 में हापुड़ के कपूरपुर थाना क्षेत्र में हुए बलवीर हत्याकांड का आरोपी था। हाल ही में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था और गुलावठी में ई-स्कूटी का शोरूम संचालित कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और बदले की भावना को कारण माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This