Home » बुलंदशहर » टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर पर चढ़ी, महिला की मौत; मासूम समेत तीन घायल

टायर फटने से बेकाबू हुई कार डिवाइडर पर चढ़ी, महिला की मौत; मासूम समेत तीन घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / जून / 2026 :  राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर नेत्रामपुरी स्थित सीएनजी पंप के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार का टायर अचानक पंक्चर हो जाने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद निवासी परिवार बुलंदशहर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान नेत्रामपुरी स्थित सीएनजी पंप के निकट कार का टायर पंक्चर हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 

हादसे में ललिता (पत्नी रिंकू) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक मासूम बच्चे समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This