Home » बुलंदशहर » नाली सफाई के दौरान करंट लगने से पालिका कर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती

नाली सफाई के दौरान करंट लगने से पालिका कर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / जून / 2026 :  सिकंदराबाद क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास नाली सफाई के दौरान एक पालिका सफाई कर्मचारी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारी रामावतार नाली की सफाई कर रहा था। इसी दौरान वह पास में लगे एक विद्युत पोल की लोहे की पत्ती के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही रामावतार गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर गिर पड़ा।

घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे करंट के प्रभाव से अलग किया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली।

लोगों का आरोप है कि बिजली के पोलों में करंट उतरने जैसी घटनाएं विभाग की लापरवाही का परिणाम हैं, जिससे आम नागरिकों और कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ रही है।

सूचना पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्थानीय लोगों ने विद्युत व्यवस्था की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This