Home » बुलंदशहर » निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा (बुलंदशहर) : 25 / जून / 2026 :  कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र की न्यू शिवपुरी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से गुहार लगाई।

 

मृतक की पहचान चमन (34) पुत्र हरि सिंह निवासी पिलखुवा, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। बताया गया कि चमन खुर्जा में ठेकेदार के घर पर रहकर मकानों में सेंटरिंग (शटरिंग) लगाने का कार्य करता था। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई पर काम कराया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिवार का आरोप है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो चमन की जान बच सकती थी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This